शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: तुला राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे, धनु और कुंभ राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं

Friday’s Tarot Card Horoscope

24 जनवरी, शुक्रवार को मिथुन राशि के लोगों को करियर में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। कर्क राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। जोखिम भरे फैसलों से करियर में उन्नति हो सकती है। तुला राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। धनु और कुंभ राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं।

 

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (सेवन ऑफ पेंटाकल्स)

आपके आसपास का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। संयम एवं धैर्य से काम करें। कुछ लोगों से मन मुटाव रहेगा। करीबी व्यक्ति ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी पर भी विश्वास ना करें। सारी मनोकामना पूर्ण होगी। खुशनुमा दिन रहेगा। परिवार में सभी के विचारों को महत्व दें। वस्त्र एवं आभूषणों पर खर्च करेंगे। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

करियर: कार्यस्थल पर आपके प्रयासों का परिणाम धीरे-धीरे दिखेगा। किसी प्रोजेक्ट में निवेश लाभकारी होगा। तात्कालिक परिणामों की अपेक्षा करने से बचें। दीर्घकालिक योजना बनाएं । प्रेम: रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा । साथी के साथ अधिक समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझें। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। खुद को अधिक थकाने से बचें और अपनी ऊर्जा को संतुलित करें। लंबे समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या में सुधार हो सकता है। लकी रंग: गहरा हरा, लकी नंबर: 7

वृषभ (फाइव ऑफ सॉर्ड्स)

क्षमावान बनें। दूसरों की गलती को माफ कर दें। दुश्मनों से भी मीठी भाषा में बात करें। कोई भी वादा नहीं करें। अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। विश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से तरोताज़ा महसूस करेंगे। शिक्षा से जुड़े काम करें। विशेष व्यक्ति का विश्वास जीत लेंगे। कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी होगी। पॉजिटिव रहें, प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है। इस समय विवादों में पड़ने की बजाय अपनी क्षमताओं को साबित करने पर ध्यान दें। रणनीतिक सोच आपको सफलता दिला सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। साथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाजी करने से बचें। शांति और समझदारी से रिश्तों को सुलझाएं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अपने मन को शांत रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें। पर्याप्त आराम करें और तनाव से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। शारीरिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 1

मिथुन (नाइट ऑफ कप्स)

पुराने विवादित मामले से निजात मिलेगी। अदालती मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। किसी भी नवीन कार्य को करने का अवसर मिलेगा। आप पर आकस्मिक मुसीबतें आ सकती हैं। इस स्थिति से बाहर आने के लिए स्वयं को मजबूत बनाएं। भावनात्मक प्रबलता रहेगी। शत्रु आपके सामने नहीं टिक पाएंगे।

करियर: आपको करियर में कोई रचनात्मक अवसर मिल सकता है। कल्पनाशक्ति और रचनात्मक दृष्टिकोण का उपयोग करें। परियोजना पर काम करने का मौका मिलेगा। सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और रोमांस महसूस होगा। आप किसी को पसंद करते हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह सही समय है। रिश्तों में गहराई और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोग नए और दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से आप शांत और संतुलित महसूस करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होकर खुद को तरोताजा रखें। ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन करें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 6

कर्क (जजमेंट)

आपको कुछ गंवाना भी पड़ सकता है। अपने भय को स्वयं पर हावी न होने दें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। रचनात्मक कामों में दिलचस्पी लेंगे। किसी से मन की बात का इजहार कर सकते हैं। अपनी बात मनवा भी सकते हैं। अच्छे अवसर आपकी प्रतीक्षा में हैं। निडरता से आगे बढ़ें। हर्ष और आनंद की प्राप्ति होगी।

करियर: आपके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। आपको अपने पिछले कामों की समीक्षा करने जरूरत है। अपने फैसलों में स्पष्टता लाएं और नई जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें। प्रेम: रिश्तों में आज सच्चाई और स्पष्टता का समय है। आप और आपका साथी अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सिंगल लोग अपने पिछले अनुभवों से सीख लेकर नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। अपने दिल की सुनें और रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक बदलाव का समय है। यदि आप किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे थे, तो अब उसके हल होने की संभावना है। नियमित दिनचर्या और आत्मनिरीक्षण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगे। योग और ध्यान का अभ्यास करें। लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 3

सिंह (द फूल)

आज आपके लिए समय अनुकूल है। तुनक मिजाजी से बात बिगड़ सकती है। अपने आचरण पर नियंत्रण रखें और कम से कम शब्दों का इस्तेमाल करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्यों में रूकावट आएगी। बहुत अधिक भागदौड़ भरा दिन बीतेगा। चिंताओं और निराशाओं में रहेंगे किन्तु पैसे के मामले में दिन अति शुभ रहेगा।

करियर: कार्यस्थल पर आज कुछ नया शुरू करने का मौका मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आपके लिए दरवाजे खोल सकती है। आपके साहसिक निर्णय करियर में उन्नति ला सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी से बचें और हर पहलू पर विचार करें। प्रेम: रिश्तों में आज ताजगी और उत्साह का अनुभव होगा। साथी के साथ नई योजनाएं बना सकते हैं। जैसे यात्रा या कोई नया अनुभव साझा करना। सिंगल लोग किसी रोमांचक और दिलचस्प व्यक्ति से मिलने की संभावना देख सकते हैं। स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। नई आदतें अपनाने या फिटनेस रूटीन शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। संतुलित दिनचर्या बनाए रखें। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 4

कन्या (फाइव ऑफ कप्स)

संतान की मदद से आसानी से काम होगा। आर्थिक हानि होने की आशंका है। व्यापारियों के लिए दिन आर्थिक लाभ से पूर्ण रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। तन मन को प्रसन्नता देने वाला दिन रहेगा। मनोरम स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नेचर की ब्यूटी में खोये रहेंगे। किसी प्रकार की भावनात्मक बातों में विश्वास न करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ नाकामियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट के अनुसार न चलने से निराशा हो सकती है, लेकिन इसे अनुभव के रूप में लें। नई रणनीतियां बनाएं और अपने कार्यों में सुधार करने का प्रयास करें। ध्यान रखें, सुधार की हमेशा गुंजाइश होती है। प्रेम: रिश्तों में आज कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। पुरानी बात को लेकर मन में उदासी या निराशा आ सकती है। सिंगल लोग अपने पिछले रिश्तों से बाहर निकलने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। खुद को शांत रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 8

तुला (द डेविल)

सोच और इच्छाओं को यथार्थ में बदलने का दिन है। धन संपत्ति का विस्तार होगा। किसी बड़े उत्सव में शामिल होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। दिन सफल रहेगा। आय के साधनों का विस्तार होगा। किसी महिला की मदद कारगर साबित होगी। अपनी दिशा और निर्णय में परिवर्तन न करें। बात बिगड़ सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रलोभन या शॉर्टकट से बचें। ये आपके दीर्घकालिक करियर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और गलत निर्णय लेने से बचें। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक जकड़न या असंतुलन हो सकता है। यह समय है खुलकर बातचीत करने और रिश्ते में पारदर्शिता लाने का है। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो उनके लिए सही नहीं हो सकता। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। हानिकारक आदत को छोड़ने की कोशिश करें, जो आपके जीवन को प्रभावित कर रही है। ध्यान और प्राणायाम से मन को शांत रखें। सकारात्मकता बनाए रखें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 5

वृश्चिक (द हर्मिट)

थकान का एहसास होगा। बीमार हो सकते हैं। अकेलापन महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों से मिलने की इच्छा रहेगी। मन पसंद एवं उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। भाइयों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कामकाज अच्छी तरह पूरा करने की इच्छा रहेगी। बहुत ही मन से और तल्लीनता से कार्य करेंगे। सुख प्राप्त होगा। किसी बाहरी दबाव में आने से बचें। ज्ञान और शांति की तलाश में समय बिताएं।

करियर: कार्यस्थल पर आज आपको अपने कौशल और अनुभव का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करें और लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। किसी प्रोजेक्ट में असमंजस है, तो निर्णय लेने से पहले सही मार्गदर्शन प्राप्त करें। प्रेम: रिश्तों में थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है। आप और आपका साथी अपने विचारों में खोए रह सकते हैं। सिंगल लोग अपने अंदर झांककर तय कर सकते हैं कि उन्हें वास्तव में क्या चाहिए। स्वास्थ्य: आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके ध्यान का केंद्र रहेगा। ध्यान और योग के जरिए अपनी आंतरिक शांति को बढ़ावा दें। अपनी ऊर्जा को संतुलित करें। आराम करने के लिए समय निकालें। आत्मनिरीक्षण आपके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती देगा। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1

धनु (वन ऑफ वैंड्स)

आपके रूतबे और अधिकारों में कमी आ सकती है। डिमोशन भी हो सकता है। किसी महिला द्वारा कष्ट पहुंचेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। पिताजी से मन मुटाव रहेगा। निर्माण कार्य होंगे। स्थितियों में सुधार होगा। अपनी योजनाएं उजागर न करें। आपके सहकर्मी आप पर आरोप लगा सकते हैं।

करियर: करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। यह समय है अपने विचारों और योजनाओं को कार्य रूप में बदलने का है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज उसे शुरू करने का सही समय है। प्रेम: रिश्तों में नई उम्मीद और ताजगी महसूस होगी। आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो नए रास्तों पर साथ चल सकते हैं। सिंगल लोग किसी नए और दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का यह आदर्श समय है। आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अपने उत्साह का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित व्यायाम और ताजगी बनाए रखें। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 3

मकर (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स)

विशेष रूप से धन लाभ होगा। प्रतिद्वंदी को परास्त करेंगे। मजबूती से अपना स्थान बनाएंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा। थोड़ा सा शारीरिक कष्ट होगा। अजनबी व्यक्ति के झासें में न आएं। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। किसी बात का तनाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।

करियर: करियर में नए अवसरों और प्रोजेक्ट्स का स्वागत करने का समय है। आपके अंदर आत्मविश्वास और नवीन विचारों की क्षमता है, जिससे आप नए कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में आज एक नई ताजगी और उत्साह का अनुभव होगा। साथी के साथ आप किसी नए रोमांचक योजना पर काम कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन इसे धीरे-धीरे और समझदारी से लें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप उत्साही और सक्रिय महसूस करेंगे। फिटनेस पर ध्यान देने के लिए समय अच्छा है। आप किसी नई योजना को अपनाना चाहते हैं, तो आज शुरू करने का उपयुक्त समय है। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 6

कुंभ (सेवन ऑफ कप्स)

आज किसी से लोन लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अचानक समस्या आएगी। धैर्य और आत्मविश्वास रखें। सब कुछ आपके पक्ष में होगा। कुछ परिस्थितियां ऐसी बनेगी की आपको निर्धारित योजना को बदलांना पड़ेगा। विरोधी आपको प्रबल टक्कर देंगे। आपकी सोच में नेगेटिविटी हो सकती है।

करियर: आपके सामने करियर में कई संभावनाएं होंगी। सही चुनाव करें। नए कार्य को अपनाने से पहले, उसे पूरी तरह से समझें और फिर निर्णय लें। उलझन में होने की बजाय, अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखें और उसी दिशा में कदम बढ़ाएं। प्रेम: रिश्तों में आज भ्रमित करने वाली स्थिति हो सकती है। आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो गलतफहमी से बचने के लिए सही संवाद और ईमानदारी रखें। सिंगल लोग किसी को लेकर उलझन महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता से सेहत गड़बड़ा सकती है। योग और ध्यान से मानसिक शांति रखें। खुद की देखभाल पर ध्यान दें। यह समय अपने शरीर और मन की सही देखभाल करने का है। लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 7

मीन (पेज ऑफ सॉर्ड्स)

अपने स्वाभाव में परिवर्तन करना पड़ेगा। किसी से धोखा मिलने की संभावना है। पारिवारिक क्लेश होगा। बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापारियों और शेयर बाजार से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिद ही आपको अग्रणी स्थान दिलवाएगी। स्वाभाव में उदारता रखें। प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त होगा माता पिता के प्रति चिंतित रहेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में नई जानकारी और विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपको किसी नई परियोजना या विचार पर काम करने का मौका मिल सकता है। अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करें, लेकिन दूसरों के बात को भी समझें। प्रेम: रिश्तों में आज खुलकर और ईमानदारी से बात करने का अवसर मिलेगा। आप अपने साथी के साथ गहरी और सशक्त बातचीत कर सकते हैं। जिससे आप दोनों के बीच समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी से मिल सकते हैं, जो उनके दृष्टिकोण को नया रूप दें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिल सकता है। मानसिक ताजगी के लिए नए तरीकों को अपनाएं। किसी नए फिटनेस रूटीन की शुरुआत करने का यह समय अच्छा है। ध्यान और योग से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित करें। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 7

 

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *